{"_id":"69efd60b3ae9974bde0c7bdd","slug":"three-people-attacked-the-shopkeeper-karnal-news-c-244-1-pnp1012-156232-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकानदार पर तीन लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकानदार पर तीन लोगों ने किया हमला
Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नई सब्जी मंडी में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन हमलावरों ने परचून की दुकान संचालक गौरव पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। विकास नगर के गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नई सब्जी मंडी में उनकी परचून की दुकान है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान पर थे। उसी समय मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन युवक पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। माैके पर भीड़ इकट्ठा हुई ताे आरोपी वहां से भाग गए। गौरव का कहना है कि उन्हें शक है कि आरोपी गल्ले से पैसे भी लेकर गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन