{"_id":"6a74da8882f51d97330a4cab","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-pg-courses-karnal-news-c-18-knl1018-964205-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज पीजी कोर्स में आवेदन का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज पीजी कोर्स में आवेदन का अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है। विद्यार्थी रात 12 बजे तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। पिछले कुछ दिनों में स्नातक तृतीय वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित होने के बाद पीजी दाखिले के लिए आवेदनों की संख्या में तेजी आई है। वहीं, स्नातक दाखिले के दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों के लिए भी फीस जमा कराने का अंतिम दिन है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार शुरुआती दिनों में तृतीय वर्ष के परिणाम लंबित होने के कारण आवेदन अपेक्षाकृत कम आए थे। अब बीए, बीकॉम, बीएससी सहित कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। देर रात तक भी पोर्टल खुला रहेगा, जिससे अंतिम समय में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात 10 अगस्त को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को फीस जमा कराकर संबंधित कॉलेजों में दाखिला लेना होगा।
स्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, उनके लिए भी सात अगस्त को फीस जमा कराने का अंतिम दिन है। निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं कराने पर उनकी सीट निरस्त हो सकती है और अगले चरण में रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित होने के बाद एमए, एमकॉम, एमएससी और अन्य पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों ने तेजी से आवेदन करना शुरू किया है। ऐसे में अंतिम दिन बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
-
-समय रहते करें आवेदन व फीस जमा
राजकीय कन्या महाविद्यालय की एडमिशन नोडल अधिकारी वंदना ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन करने का सात अगस्त अंतिम दिन है। जिन विद्यार्थियों के परिणाम हाल ही में घोषित हुए हैं, वे समय रहते आवेदन अवश्य करें। अंतिम समय में तकनीकी परेशानी से बचने के लिए आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जल्द अपलोड करें। वहीं यूजी की दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी भी निर्धारित समय के भीतर फीस अवश्य जमा कराएं।