{"_id":"6a739e8f89dfde24370d27f9","slug":"tractor-trolley-stolen-and-hidden-in-up-contractor-threatened-with-death-karnal-news-c-18-knl1018-963075-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर यूपी में छिपाया ठेकेदार को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर यूपी में छिपाया ठेकेदार को जान से मारने की धमकी
Thu, 06 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/घरौंडा। घरौंडा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की साढ़े तीन लाख रुपये की ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर उत्तर प्रदेश में छिपा दी गई। दो मजदूरों ने ऐसा किया। जब ठेकेदार ने फोन कर वाहन वापस मांगा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मूनक थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मूनक निवासी सड़क ठेकेदार भूपेंद्र राणा ने बताया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से सड़क निर्माण का ठेका ले रहे हैं। उनके साथ जुनैद और सरवेज निवासी गांव खानपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) पिछले करीब एक साल से मजदूरी कर रहे थे। मलिकपुर गादयान के पास ईंटों का स्टॉक रखा हुआ था, जहां उनका सोनालिका-35 ट्रैक्टर और बड़ी ट्रॉली पिछले चार-पांच महीनों से खड़ी थी। आरोप है कि 28 और 29 जुलाई की रात दोनों मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर फरार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।
शिकायत के अनुसार, जब भूपेंद्र राणा ने आरोपियों से संपर्क कर ट्रैक्टर ट्रॉली वापस करने को कहा तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि दोनों ने फोन पर कहा कि वाहन उत्तर प्रदेश में छिपा दिया गया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पूरी वारदात में गांव मुंडीगढ़ी निवासी माजिद की भी भूमिका है। उसने आरोपियों की मदद की।
विज्ञापन
मामले में मूनक थाने में जुनैद, सरवेज और माजिद के खिलाफ चोरी, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई रोहताश को सौंपी गई है। थाना प्रभारी शीशपाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।