सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two and a quarter kilometer long wire stolen, 14 arrested

Karnal News: सवा दो किलोमीटर लंबा तार चोरी, 14 गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two and a quarter kilometer long wire stolen, 14 arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। गांव सग्गा से बालू तक की 2,240 मीटर लंबी बिजली की करीब 8.62 लाख रुपये की एल्यूमिनियम की तार चोरी करने वाले दो संगठित गैंग के 14 आरोपियों को सीआईए तीन शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नौ जगहों से चोरी की वारदात कबूल की है। उनसे दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी और चोरी की वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ी बरामद की गई हैं।

सीआईए तीन के जांच अधिकारी जंगशेर सिंह व जितेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। आरोपियों विजय, रवि कुमार, अजय उर्फ चाटू, रवि प्रकाश उर्फ चौटाला, प्रवीन कुमार उर्फ पतला, हेमराज उर्फ अमन, राकेश उर्फ बच्ची, विक्रम उर्फ विक्की, सोनू निवासी भुखापुरी गांव, राहुल उर्फ दीपक निवासी हैबतपुर गांव, जिला कैथल के डीग गांव निवासी कमल, बिट्टूराम वासी रायसन दयानगर, करनैल सिंह उर्फ गंजा वासी गांव निगदू और कुरुक्षेत्र के अमीन गांव निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए तीन प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज शर्मा के अनुसार 4 दिसंबर, 2025 की रात को सग्गा गांव से बालू वाली लाइन से एल्यूमिनियम तार चोरी हुई थी। इसकी कीमत करीब आठ लाख 62 हजार 400 रुपये है। उन्हें पांच दिसंबर को चोरी होने का पता लगा। पुलिस ने शिकायत पर तरावड़ी थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों का दो दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान गिरोह से जुड़े 10 अन्य आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई, आरोपियों ने मिलकर थाना सदर करनाल व निसिंग क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

---

चोरी से बचने के लिए छोड़ा का करंट
अग्रवाल इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि उनका काम यहां नई लाइन लगाने के लिए चल रहा है। उन्होंने तार चोरी न हो इसके लिए 33 केवी नई लाइन को आरडीएस फीडर की सप्लाई से जोड़ रखा था। चोरों ने करंट वाली तार हटा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed