{"_id":"69d81386e5f6f9f84408e47a","slug":"two-women-injured-in-car-truck-collision-on-national-highway-karnal-news-c-18-knl1018-882612-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर में दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब पंजाब से दिल्ली जा रहा एक परिवार रास्ते में करनाल के पास पहुंचा।
कार ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। कार में सवार दो महिलाएं इस हादसे में घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रैफिक एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया। घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos