{"_id":"69d813ad0ae3345a690f1a3a","slug":"new-tube-wells-will-be-installed-in-rk-puram-and-milkha-singh-colony-karnal-news-c-18-knl1018-882611-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आरकेपुरम और मिल्खा सिंह कॉलोनी में लगेंगे नए ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आरकेपुरम और मिल्खा सिंह कॉलोनी में लगेंगे नए ट्यूबवेल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम वार्ड नंबर-2 के आरकेपुरम और वार्ड-16 की मिल्खा सिंह कॉलोनी में नए ट्यूबवेल लगाएगा। इस योजना पर करीब 25.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे करीब 6 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
इन दोनों कॉलोनियों के निवासी कई महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई अनियमित थी जबकि कुछ जगहों पर पर्याप्त दबाव नहीं होने के कारण लोगों को पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इन ट्यूबवेल के माध्यम से स्थानीय जल आपूर्ति प्रणाली को मजबूत किया जाएगा ताकि लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिल सके। इसके तहत ट्यूबवेल की खोदाई, मोटर, पाइपलाइन और अन्य आवश्यक ढांचे पर 25.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार, काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा काम
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इस पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos