सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More than 40 women players in Taekwondo nursery

Karnal News: ताइक्वांडो की नर्सरी में 40 से अधिक महिला खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 12 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
More than 40 women players in Taekwondo nursery
खेल नर्सरी में दौड़ लगाती महिला खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। एक अप्रैल से शुरू हुई खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। रेलवे रोड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संचालित ताइक्वांडो की नर्सरी में 40 से अधिक महिला खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
जिले को मिलीं 70 खेल नर्सरियों में ताइक्वांडो की महिलाओं के लिए केवल एक ही नर्सरी है।कोच सुनीला को नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। पिछले साल करीब 25 से 30 ही खिलाड़ी अभ्यास करने के आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी महिला खिलाड़ियों ने इस खेल को आत्मरक्षा सीखने के लिए चुना था। अभ्यास के बाद उनको यह खेल अच्छा लगने लगा है। राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 12 जुलाई तक आयोजित होनी है। खिलाड़ी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए अभ्यास कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यास के साथ खिलाड़ियों को खुराक भत्ता दिया जा रहा है। 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक मिलते हैं। खिलाड़ियों से उनके बैंक खाते मांगे गए हैं।



वर्जन



जिला खेल विभाग सभी खिलाड़ियों की हर एक सुविधा का ध्यान रख रहा है। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह जिला खेल विभाग कर्ण स्टेडियम में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं। - राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed