{"_id":"69dab4ed7f3580c93e009f66","slug":"nishant-dev-will-face-american-boxer-on-25th-karnal-news-c-18-knl1018-884120-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निशांत देव 25 को अमेरिकी मुक्केबाज से करेंगे मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निशांत देव 25 को अमेरिकी मुक्केबाज से करेंगे मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी निशांत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुक्केबाज में निशांत देव अमेरिका के लास वेगास में आयोजित होने वाली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। 25 अप्रैल को उनका मुकाबला अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज जुआन कार्लोस गुएरा जूनियर के साथ होगा।
निशांत के अनुसार, वह भारत में सुपर वेल्टरवेट मुक्केबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। पेशेवर मुक्केबाजी में उन्होंने वर्ष 2025 में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) से काफी जीत अपने नाम की हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में म्बुकवा को 5-0 के स्कोर से हराया था। प्रोफेशनल बाक्सिंग के उनके सफर में तीन जीत नॉकआउट से मिली हैं।
कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि निशांत अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि निशांत देव ने अपने प्रोफेशनल करियर के लिए एक मजबूत नींव रखी है।
उपलब्धियां
-वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल की।
- 2024 में पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।
- 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक खेले।
- 2021 में एशियन चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
- 2018 में वरिष्ठ चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
- 2014 में बेहतर बॉक्सर बने, स्टेट चैंपियनशिप जीतने की हैट्रिक बनाई।
Trending Videos