फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Viral havoc, patients queue up in hospital OPD

Karnal News: वायरल का कहर, अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Viral havoc, patients queue up in hospital OPD
 जिला नागरिक अस्पताल में जनरल मेडिसिन ओपीडी के बाहर बैठे मरीज। अमर उजाला
करनाल। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमस के बीच वायरल बुखार, जुकाम और संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दबाव जनरल फिजिशियन की ओपीडी पर है जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के जनरल फिजीशियन डॉ. वीरेंद्र नाथ ने बताया कि रोजाना 300 से अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम और मौसमी संक्रमण की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में पहुंच रहे अधिकांश मरीज तेज बुखार, गले में दर्द, खांसी, जुकाम, बदन दर्द और वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव, उमस और बारिश के कारण वायरस तेजी से फैल रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी के साथ-साथ अस्पताल के वार्डों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। संक्रमण और तेज बुखार के कारण प्रतिदिन 20 से 30 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर रहती है और उचित उपचार मिलने पर उन्हें दो से तीन दिन के भीतर छुट्टी दे दी जाती है।

ध्यान रखें
डॉ. वीरेंद्र नाथ का कहना है कि वायरल संक्रमण को हल्के में नहीं लेना चाहिए। लगातार बुखार, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक कमजोरी या लगातार खांसी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। लोगों को साफ पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed