फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ward committees and RWAs will increase participation in the Swachh Survey

Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी बढ़ाएंगी वार्ड कमेटियों और आरडब्ल्यूए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ward committees and RWAs will increase participation in the Swachh Survey
अटल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखती मेयर रेनू बाला गुप्ता। प्रवक्ता निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और नई सोच नया शहर-स्वच्छ हरियाणा अभियान में वार्ड कमेटी व विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) भी अपनी भागीदारी दर्ज करेंगी। इसके लिए शनिवार को अटल पार्क में मेयर रेणु बाला गुप्ता की अध्यक्षता में वार्ड-9 की वार्ड कमेटी व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

इस दौरान निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, वार्ड-9 की पार्षद सुजाता अरोड़ा, वार्ड कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान स्वच्छता, जनजागरूकता, नागरिक सहभागिता और वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा की गई। वार्ड कमेटी एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अपने वार्ड की समस्याएं मेयर व निगमायुक्त के समक्ष रखी। इनमें बागवानी अपशिष्ट, कचरे का उठान, पार्कों की उचित देखरेख व आवारा कुत्तों को पकड़ने जैसी समस्याएं शामिल रहीं। मेयर ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार, मुकेश अरोड़ा, सुभाष शर्मा, संदीप बजाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed