फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wedding bells will ring on four days this month; after that, a wait until December.

Karnal News: इस माह चार दिन बजेगी शहनाई, फिर दिसंबर तक का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Wedding bells will ring on four days this month; after that, a wait until December.
- देवशयनी एकादशी के बाद नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, इस महीने केवल चार शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

भगवान दास
करनाल। जुलाई माह में विवाह के लिए केवल चार शुभ मुहूर्त शेष हैं। इसके बाद 25 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इस कारण नवंबर तक विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार, देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी कारण चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। जिन परिवारों में विवाह तय हैं, वे इन सीमित मुहूर्तों में ही आयोजन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस अवधि में नवंबर तक विवाह जैसे मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे।
वहीं, 15 जुलाई से आषाढ़ गुप्त नवरात्र का शुभारंभ होगा। नौ दिनों तक श्रद्धालु मां भगवती के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करेंगे। इस दौरान साधना, जप, हवन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और व्रत का विशेष महत्व रहेगा। मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन होंगे और श्रद्धालु सुख, समृद्धि की कामना करेंगे। श्री श्याम बालाजी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि 25 जुलाई से चातुर्मास आरंभ होने के बाद नवंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे। इसलिए जिन परिवारों में विवाह की तैयारियां चल रही हैं, उन्हें इन उपलब्ध मुहूर्तों के अनुसार ही आयोजन करना होगा। संवाद
विज्ञापन


आषाढ़ गुप्त नवरात्र का महत्व
15 जुलाई से शुरू होने वाले आषाढ़ गुप्त नवरात्र नौ दिनों तक चलेंगे। इस दौरान मां भगवती के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। श्रद्धालु साधना, जप, हवन और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं। व्रत रखने का भी विशेष महत्व बताया गया है। मंदिरों में भी इन दिनों विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई के प्रमुख विवाह मुहूर्त-
6 जुलाई : रात 1:41 बजे से अगली सुबह 5:29 बजे तक।
7 जुलाई : सुबह 5:29 बजे से दोपहर 2:31 बजे तक।
11 जुलाई : देर रात 12:05 बजे से 12 जुलाई सुबह 5:32 बजे तक।
12 जुलाई : सुबह 6:13 बजे से रात 10:29 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed