घरौंडा। हाईवे पर आहुजा पेट्रोल पंप के समीप पांच दिन पहले एक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के गांव यूनिसपुर निवासी संजीव कई साल से घरौंडा में मजदूरी करता था। 20 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे आहुजा पेट्रोल पंप के पास किसी बाइक चालक ने संजीव को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने संजीव को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 22 जनवरी की रात संजीव ने दम तोड़ दिया। संवाद