Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Plot to murder Kurukshetra doctor foiled; Karnal STF nabs three members of the Kala Rana gang.
{"_id":"6a336bdb0f5bb66ff30d9dfd","slug":"video-plot-to-murder-kurukshetra-doctor-foiled-karnal-stf-nabs-three-members-of-the-kala-rana-gang-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल एसटीएफ ने काला राणा गैंग के तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल एसटीएफ ने काला राणा गैंग के तीन बदमाश दबोचे
करनाल। स्पेशल टास्क फोर्स करनाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। एसटीएफ ने काला राणा गैंग से जुड़े तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो विदेशी ऑटोमैटिक गन और 25 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
एसटीएफ की कार्रवाई में सबसे पहले टीम ने 10 जून को काला राणा गैंग के मुख्य शूटर और आरोपी शुभम राणा को पंजाब से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से दो विदेशी अत्याधुनिक ऑटोमैटिक गन और 25 कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में शुभम ने स्वीकार किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहा था। इससे पहले कि आरोपी अपनी साजिश को अंजाम दे पाते, एसटीएफ ने उन्हें दबोच लिया।
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग हरियाणा और पंजाब सहित आसपास के राज्यों में फिरौती, फायरिंग और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार किसने उपलब्ध कराए और इनके संपर्क किन-किन अपराधियों से हैं।
शुभम की निशानदेही पर पंजाब में दी दबिश, दो और साथी गिरफ्तार :
मुख्य आरोपी शुभम राणा से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने पंजाब में दबिश देकर उसके दो साथियों आशु और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी लंबे समय से संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और हथियारों के बल पर अपराधों को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में कई फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर आठ में भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। अब तक सभी वारदातों में आरोपी वांछित था लेकिन उसका नाम सामने नहीं आ रहा था। रिमांड के दौरान शुभर ने पुलिस को बताया कि उनका मुख्य तरीका व्यापारियों और अन्य लोगों से फिरौती मांगना था। अगर कोई फिरौती देने से इनकार करता था तो आरोपी उसके घर या प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर दहशत फैलाते थे।
काला राणा गैंग से जुड़े मिले आरोपी :
रिमांड के बाद भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में :
एसटीएफ इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।