फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth shot dead in the head in the middle of the market.

Karnal News: सरे बाजार युवक की सिर में गोली मारकर हत्या

Thu, 06 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 06 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in the head in the middle of the market.
विलाप करती बीरु की पत्नी स्वयं
करनाल। हांसी रोड बाजार में बुधवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने वीरू के सिर में गोली मार दी। सदर बाजार क्षेत्र के दराबी लाइन निवासी 25 वर्षीय वीरू घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बीरमति, विक्की टंडन ने पुलिस को बताया कि एक युवक गैस एजेंसी के नजदीक स्कूटर को रोककर खड़ा था। इस दौरान वहां डिस्कवर बाइक पर सवार दो युवक आए। युवक के पास आते ही उन्होंने फायर कर दिया। सिर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया। लोगों ने ही 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वीरु अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार की रात को वह अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था।
थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी किस तरफ गए हैं, यह भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चेक किया जा रहा है। सीआईए समेत तीन टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को रंजिश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में मची अफरा-तफरी, दुकानें हुई बंद
लोगों ने बताया कि अचानक गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गैस एजेंसी के नजदीक खाने-पीने के सामान की कई रेहड़ियां और दुकानें लगी थीं। डर के माहौल में लोगों ने दुकानें भी बंद कर दी। स्थानीय निवासी अशोक, शंकर और विक्की ने बताया कि सामान्य दिनों में बाजार साढ़े 10 बजे तक खुला रहता है।
- मामले की जांच की जा रही है। चौकी, थाना, सीआईए समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। -नरेंद्र बिजरानिया, एसपी

विलाप करती बीरु की पत्नी स्वयं

विलाप करती बीरु की पत्नी स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed