फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youths out on bail vandalized a house

Karnal News: जमानत पर आए युवकों ने की घर में तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youths out on bail vandalized a house
गांव रमाना-रमानी में झगड़े के पश्चात टूटे घर पर बिखरी ईंटों एवं टूटी खिडक़ी का दृश्य। संवाद
तरावड़ी। गांव रमाना-रमानी में वीरवार देर रात एक घर पर दर्जनों युवकों ने हमला कर तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान रामबीर गांव में किरयाने की दुकान चलाते हैं। कुछ महीने पहले उनका गांव के ही कुलजोत और खुशप्रीत के साथ कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों को सजा हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि अब जमानत पर बाहर आने के बाद कुलजोत और खुशप्रीत ने दर्जनों युवकों के साथ मिलकर वीरवार रात करीब डेढ़ बजे रामबीर के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और फिर फरार हो गए। पीड़ित रामबीर ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed