कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नारी सशक्तीकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, हरियाणा (चंडीगढ़) के महासचिव डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व निरंतर बढ़ रहा है और नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली महिलाओं को ''नारी सशक्तिकरण सम्मान–2026'' से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज कुमारी पंवार, सेक्टर-5 की पार्षद सुषमा मेहता, सुनीता मेहता, रितु बरकी, गीता शर्मा, शशि बाला, बबीता रानी, डॉ. अनीता नैन, कर्मजीत कौर, कविता बेदी, भारती, नीलम चावला, सुमन सांगवान, पुष्पा शर्मा, अंकिता, अनीता रामपाल, रेणु खुग्गर, डॉ. ममता सूद, संतोष देवी और राज बाला मुख्य रही। इसके अतिरिक्त मीडिया पर्सन के तौर पर समाज और राष्ट्र की सेवाएं प्रदान करने के लिए जसबीर सिंह दुग्गल को ''आजीवन सेवा सम्मान'' से अलंकृत किया गया। वहीं कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर मानवता के सच्चे प्रहरी एवं आदर्श दंपती के रूप में सुनीता मेहता और उनके पति नरेश मेहता को संयुक्त रूप से विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
मंच संचालन शिक्षक व समाजसेवी भारतेंदु हरीश ने किया। प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी, रोटी बैंक के महासचिव कर्म चंद, सूरज कमल सेठ, डॉ. मीत मोहन सिंह, डॉ. अरुण कुमार, विश्व बेदी और प्रशांत शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विवि से सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव दविंद्र सचदेवा, ऋषि पाल, मलकीत सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर -5 में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में