सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The university's athletes won nine medals: two gold, four silver and three bronze.

Kurukshetra News: विवि के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक, दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The university's athletes won nine medals: two gold, four silver and three bronze.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अलग-अलग भार वर्गों में शानदार मुकाबले देखने को मिले। विवि के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में नौ पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
Trending Videos

47-50 किलोग्राम भार वर्ग में एलपीयू के खिलाड़ी ऋषि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में एसजीबीएयू के शिवाजी नागोराव गेडम को हराया। इस वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मोहित ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50-55 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गंगा राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि आरआईएमटी के निखिल को रजत से संतोष करना पड़ा। 55-60 किलोग्राम वर्ग में एनआईआईएलएम के जतिन ने स्वर्ण पदक जीता और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मिलन देसवाल ने रजत पदक हासिल किया।

60-65 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंकज कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि एसकेयू के रोहित तिवातिया को रजत मिला। 65-70 किलोग्राम वर्ग में एलपीयू के प्रिंस ने स्वर्ण और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संचीत सांगवान ने रजत पदक प्राप्त किया।
70-75 किलोग्राम वर्ग में एसयूओएच के आर्यन ने स्वर्ण, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उदय सिंह ने रजत पदक हासिल किया। 75-80 किलोग्राम वर्ग में एलपीयू के निखिल ने स्वर्ण और एमएसडीयूए के आर्यन मलिक ने सिल्वर जीता। इसी वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कृष ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
80-85 किलोग्राम वर्ग में सीजीसीयूएम के युवराज ने गोल्ड और एसजेजेटीयू के राहुल ने सिल्वर जीता, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशेष कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 85-90 किलोग्राम वर्ग में जीकेयूपी के बॉबिन चौहान ने गोल्ड और आईजीयूएच के सागर ने सिल्वर जीता। वहीं 90 प्लस किलोग्राम वर्ग में एनआईआईएलएम के मनीष ने गोल्ड और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आदित्य ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।
बिना किसी भेदभाव के हुई चैंपियनशिप : डॉ. राणा
खेल निदेशक ने खिलाड़ियों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने दम पर चैंपियनशिप जीती। किसी प्रकार से किसी भी खिलाड़ी ने कोई आपत्ति या विरोध जाहिर नहीं किया। उन्होंने इस चैंपियनशिप को बिना किसी भेदभाव के पूरा किया।
उम्मीद के मुताबिक किया प्रदर्शन : राजेश
कोच राजेश ने कहा कि चैंपियनशिप में विवि के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 10 भार वर्ग में से नौ पदक मिले हैं। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। हमारा अब अगला फोकस खेलों इंडिया में पदक लेकर आना है।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग- फोटो : आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed