सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student returning from school attacked with knife, critical

Kurukshetra News: स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Student returning from school attacked with knife, critical
कुरुक्षेत्र। घायल बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन। सौ परिजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल से लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

छात्र के पिता ज्ञानेंद्र ने बताया कि वह सेक्टर तीन में प्रेस कर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। उसका बेटा महेंद्र गांव कलालमाजरा के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को वह स्कूल से साइकिल पर सवार होकर लौट रहा था तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। पेट के पास चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया जिसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया। उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कहा कि जैसे ही हमले की सूचना मिली थी तभी पुलिस को सूचित किया गया लेकिन मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। कई घंटे बाद अस्पताल में आने की महज औपचारिकता निभाई। उनकी शिकायत पर मामला भी दर्ज नहीं किया जा रहा। वहीं उसके बेटे की परीक्षा भी है। ऐसे में उसकी परीक्षा भी छूटने की संभावना बन गई है जिससे उसका एक साल भी बर्बाद हो सकता है।

कुरुक्षेत्र। घायल बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन। सौ परिजन

कुरुक्षेत्र। घायल बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन। सौ परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed