सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for Chaitra Navratri puja have begun at Shri Markandeshwar Mahadev Temple.

Kurukshetra News: श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुई चैत्र नवरात्र पूजन की तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Chaitra Navratri puja have begun at Shri Markandeshwar Mahadev Temple.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में चैत्र नवरात्र पूजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर बार की भांति चैत्र नवरात्र पर भी प्रतिदिन संत महापुरुषों व श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्र पूजन होगा। यह नवरात्र पूजन नौ दिन तक निरंतर चलेगा। नवरात्रों के पहले दिन हवन यज्ञ के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से सर्वकल्याण की भावना से विद्वान ब्राह्मणों की ओर से नौ दिन का अखंड पूजन शुरू किया जाएगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक नवरात्र की पूजा होगी। मंदिर में नवरात्र पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवादल के सेवकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed