सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women were made aware about water conservation on Jal Arpan Diwas.

Kurukshetra News: जल अर्पण दिवस पर महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware about water conservation on Jal Arpan Diwas.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव निवारसी, भैरीया, सलपानी कलां, छारपुरा, चनारथल में ‘जल अर्पण दिवस’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों को पानी के महत्व और उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला सलाहकार डेलिया बातिश ने जल अर्पण दिवस के महत्व पर बताया कि पानी प्रकृति का अनमोल संसाधन है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में पानी की बचत करने के उपाय बताए। इस अवसर पर ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को पानी की गुणवत्ता (वॉटर क्वालिटी) के बारे में जानकारी दी। बीआरसी गुलशन कुमार ने विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पानी की हर बूंद को बचाने का संकल्प लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed