सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now temporary grain market will not be built around Brahma Sarovar.

Kurukshetra News: अब ब्रह्मसरोवर के आसपास नहीं बनेगी अस्थाई अनाजमंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now temporary grain market will not be built around Brahma Sarovar.
कुरुक्षेत्र। नई अनाजमंडी थानेसर के फड़ों का विस्तार करने के लिए डाली गई सामग्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर के आसपास अब अस्थायी अनाजमंडी नहीं लगेगी। इसके समाधान के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने थानेसर नई अनाजमंडी का विस्तार किया है, जहां करीब साढ़े तीन एकड़ में नए फड़ बनाए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले ही यह निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और इसी सीजन से ही ब्रह्मसरोवर परिसर में अस्थायी मंडी लगाई जानी बंद होगी।
Trending Videos

करीब 97 एकड़ एरिया में नई अनाज मंडी व साथ में सब्जी मंडी स्थित है। अनाज मंडी में बड़ा एरिया अभी कच्चा ही पड़ा था और सीजन के दौरान फड़ कम पड़ने लगते हैं। वहीं मंडी जाम होने पर किसान गेहूं व धान ब्रह्मसरोवर के आसपास डालने को मजबूर होते हैं। ऐसे में यहां पूरे सीजन के दौरान ही अस्थायी अनाज मंडी रहने लगी थी। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से उपायुक्त को भी कई बार पत्र भेजकर यहां अनाज डालने पर प्रतिबंध लगाने की अपील की जा चुकी है। अब मार्केट कमेटी की ओर से अनाज मंडी के फड़ों को विस्तार दिया जाने लगा है जिससे किसानों को बड़े स्तर पर राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदम : हरजीत सिंह
मार्केट कमेटी थानेसर सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि मंडी में किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त जगह मिले। इसके लिए फड़ों को विस्तार दिया जा रहा है। यह निर्माण कार्य करीब साढ़े तीन एकड़ में जल्द पूरा कर लिए जाएगा। प्रयास है कि इस बार ब्रह्मसरोवर के पास अस्थायी अनाज मंडी न लग पाए।

कुरुक्षेत्र। नई अनाजमंडी थानेसर के फड़ों का विस्तार करने के लिए डाली गई सामग्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। नई अनाजमंडी थानेसर के फड़ों का विस्तार करने के लिए डाली गई सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed