सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24th District Karate Championship on July 4; 1,200 players to participate.

Kurukshetra News: 24वीं जिला कराटे चैंपियनशिप 4 जुलाईको, 1200 खिलाड़ी लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
24th District Karate Championship on July 4; 1,200 players to participate.
कुरुक्षेत्र। सुशील कुमार प्रधान जिला कराटे एसोसिएशन । स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में 4 जुलाई को 24वीं जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें जिले से करीब 1200 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तहसीलों के खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्गों में हिस्सा लेंगे। करीब 15 सरकारी और निजी नर्सरियों के खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे।

चैंपियनशिप में निर्णय देने के लिए 40 रेफरी और जज मौजूद रहेंगे। निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने के लिए अन्य जिलों से भी अनुभवी रेफरी बुलाए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुशील शर्मा ने बताया कि जिला कराटे एसोसिएशन जिले की सबसे पुरानी पंजीकृत संस्था है। इसे जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। यह एसोसिएशन राज्य और राष्ट्रीय कराटे संघों से भी संबद्ध है। संस्था लंबे समय से जिले में कराटे खेल को बढ़ावा दे रही है। जिला चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से उत्साहवर्धन के लिए पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed