सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No clue found regarding the accused involved in the shooting in Gandhi Nagar.

Kurukshetra News: गांधी नगर में गोलियां चलाने के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Jun 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
No clue found regarding the accused involved in the shooting in Gandhi Nagar.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधीनगर में रविवार सुबह करीब बजे गोलियां मारकर दो युवकों को घायल करने के आरोपियों का दूसरे दिन सोमवार को भी सुराग नहीं लगा सकी।

पुलिस ने 50 से ज्यादा जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन देर रात तक भी आरोपी पकड़ से दूर रहे।
पुलिस का दावा है कि चार टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। गोली लगने से 20 साल के अमन वासी किर्ती नगर व करीब 21 वर्षीय प्रिंस वासी गांधी नगर घायल हो गए थे। अमन को टांग व पीठ में व प्रिंस को टांग में गोली लगी है। सोमवार को भी वे अस्पताल में उपचाराधीन रहे। उधर कॉलोनी में लोगों में दहशत दिखाई दी। दोनों युवकों के परिजन भी दहशत में थे। उधर डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार का कहना है कि आरोपी बदमाशों की स्कार्पियो पुलिस ने कब्जे में ली हुई है, जो वारदात के बाद फरार होते समय नाल में फंस गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed