सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Residents of Beed Kalva presented 25 complaints to the administration.

Kurukshetra News: बीड़ कालवा के लोगों ने प्रशासन के सामने रखीं 25 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Residents of Beed Kalva presented 25 complaints to the administration.
विज्ञापन
बाबैन। बीड़ कालवा में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने 25 शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सात दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने को कहा।

मंगलवार देर शाम हुए कार्यक्रम में बिजली, परिवार पहचान पत्र, पंचायत, कृषि और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यालयों में भी नियमित रूप से लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए, साथ ही आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए कहा। हर सोमवार और वीरवार को जिला सचिवालय तथा उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित होते हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की अगली किस्तों के लिए सिफारिश भेजी गई है। बजट मिलते ही राशि उनके खातों में जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed