सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   60 patients are reaching the hospital daily due to tingling sensation in the body.

Kurukshetra News: शरीर में झनझनाहट के रोजाना 60 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
60 patients are reaching the hospital daily due to tingling sensation in the body.
मरीज को एक्सरसाइज समझाती डॉ. नेहा बंसल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। लोगों की कार्यशैली को लगातार काम करने से हाथ-पैर, कमर या पूरे शरीर में झनझनाहट के मामले बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पास ऐसे करीब 60 मरीज आ रहे हैं। यह सब रक्त संचार सुचारू न होने से होता है। चिकित्सक इसका बड़ा कारण शुगर, विटामिन-बी 12 की कमी, ज्यादा देर काम करते समय एक ही स्थिति में बैठे रहना या लंबे समय के कमर दर्द को मान रहे हैं।
Trending Videos


लोग आज अपने कार्यालय या अन्य जगह पर लगातार काम करते हैं। कई बार तो एक ही स्थिति में बैठक काम करते हैं। युवाओं के साथ महिलाओं को भी इस तरह काम करना पड़ता है। इससे हाथ-पैर, कमर में हर समय झनझनाहट रहती है। जिला नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपी की एक दिन की ओपीडी करीब 80 है। इनमें 60 यानि 80 प्रतिशत मरीज इसी समस्या के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि लोग काम के बीच में ब्रेक नहीं लेते। वे लगातार कई घंटे एक ही स्थिति में रहकर काम कर रहे हैं। इससे उनका पोस्चर बिगड़ रहा है। झनझनाहट के मुख्य कारण शरीर में विटामिन-बी 12 की कमी होना, शुगर होना, रक्त संचार सुचारू न होना या एक ही स्थिति में ज्यादा समय तक रहना है। ऐसे में लोगों को काम करते समय पांच मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए।



-------

अस्पताल में फिजियोथेरेपी विभाग में प्रत्येक मशीन व अनुभवी चिकित्सक हैं। मरीजों की संख्या पहले से बढ़ी है। उनका इलाज किया जा रहा है। लोगों का फिजियोथेरेपी की तरफ रुझान बढ़ रहा है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

मरीज को एक्सरसाइज समझाती डॉ. नेहा बंसल। संवाद

मरीज को एक्सरसाइज समझाती डॉ. नेहा बंसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed