{"_id":"69e9329ddce409801709772f","slug":"after-the-farmers-death-the-family-members-remained-adamant-for-the-arrest-of-the-accused-throughout-the-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153724-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किसान की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिनभर अड़े रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किसान की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिनभर अड़े रहे परिजन
विज्ञापन
लाडवा। लाभ सिंह। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाडवा। गांव हलालपुर के किसान लाभ सिंह की मौत के मामले में बुधवार को भी दिनभर परिजन कार्रवाई की मांग के लिए शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। दिनभर की जद्दोजहद के बाद शाम के समय डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार भी किया गया।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान सोमवार देर रात किसान लाभ सिंह ने पीजीआई में दम तोड़ा था। परिजनों ने इस मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मंगलवार को देर रात तक परिजन रोष जताते रहे। बुधवार सुबह से ही मृतक लाभ सिंह के आवास हलालपुर में आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को शाम पांच बजे तक का अल्टीमेटम दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शव सड़क पर रख जाम लगाने की धमकी दी।
परिजन दिनभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे। डीएसपी निर्मल सिंह ने परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजनों ने लाभ सिंह का अंतिम संस्कार किया। लाभ सिंह का एक बेटा व एक बेटी है। बेटा ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था। घटना की सूचना के बाद अपने गांव लौट आया है।
5 अप्रैल को करीब 48 वर्षीय लाभ सिंह ने जहरीला पदार्थ निगला था। इसके बाद उपचार के दौरान 10 अप्रैल को उसने पुलिस के समक्ष बयान में संदीप पजेंटा और मेघराज पर 45 लाख लेकर जमीन के कागज नहीं देने का आरोप लगाया। मृतक के बयान के अनुसार संदीप व मेघराज ने उससे रकम ली और सौदे के अनुसार जमीन के दस्तावेज भी नहीं दिए। इसके बावजूद वे उससे दोबारा पैसे की मांग करने लगे जिससे वह आहत हुआ। पुलिस ने बयान दिए जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद लाभ सिंह की जान बच सकती थी।
आरोपियों की तलाश में टीमें दे रही दबिश
वहीं डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि सीआईए लाडवा, सीआईए वन और थाना लाडवा की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X