{"_id":"69e932ad09fce58f110dd34f","slug":"arrival-of-onions-started-in-babain-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153696-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाबैन अनाज मंडी में प्याज की आवक हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाबैन अनाज मंडी में प्याज की आवक हुई शुरू
विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में प्याज लेकर आए किसान को सम्मानित करते हुए सचिव गुरमीत सैनी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में मंगलवार को इस सीजन की प्याज की पहली आवक शुरू हो गई है। बाबैन मंडी में पहले दिन प्याज 850 रुपये प्रति क्विंटल बिका। गांव डाडलू (शाहाबाद) निवासी किसान भजन लाल जो पहले दिन अनाज मंडी में प्याज लेकर आए थे, उनको मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह जस्सी व मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह ने मुंह मीठा करवाकर किसान को सम्मानित किया।
सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में प्याज की आवक शुरू हो गई है और प्याज के व्यापारियों को चाहिए की वे मंडी में आकर प्याज की खरीद शुरू करें। इस अवसर पर कारोबारी नायब सिंह पटाकमाजरा, उपदेश शर्मा झंडोला, सुखश्याम धनानी, मंडी एसोसिएशन के सचिव कौशल सैनी, आदित्य दहिया सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
घाटे का सौदा बन सकती है प्याज की फसल
किसान भजन लाल ने कहा कि इतने कम भाव में प्याज का बिकना किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है। इस वर्ष काफी कम मात्रा में प्याज की फसल लगी है। इसके कारण प्याज का उत्पादन भी काफी कम होने की संभावना है। प्याज का उत्पादन व भाव कम होने के कारण इस वर्ष प्याज कि फसल किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को कम से कम 1500 रुपये प्रति क्विंटल प्याज का भाव नहीं मिलेगा, किसानों को प्याज की फसल में नुकसान ही उठाना पड़ेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X