सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Central Investigation Team will visit NIT again today, and the file of the former director's case will be opened.

Kurukshetra News: एनआईटी में आज फिर दस्तक देगी केंद्रीय जांच टीम, पूर्व निदेशक के मामले की खुलेगी फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Central Investigation Team will visit NIT again today, and the file of the former director's case will be opened.
कुरुक्षेत्र। सूना पड़ा एनआईटी परिसर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की गतिविधियां लगातार तेज हो गई हैं। बीते दिनों हुई बच्चों की आत्महत्या के बाद जहां शिक्षा मंत्रालय के दो अधिकारी और एनआईटी की चेयरपर्सन तेजस्विनी अनंत कुमार संस्थान पहुंची थी। वहीं एक बार फिर संस्थान में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंच रही है।
Trending Videos

जांच टीम आज से संस्थान में दो दिन तक रुकेगी और पूर्व निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी की भूमिका और उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों व सामने आए मामले के संबंध में समीक्षा करेगी। जांच टीम इस बार सभी फाइलों को दोबारा खुलवाएगी, क्योंकि पिछला दौरा जो 7 अप्रैल को था, उसमें टीम ने कुछ फाइलें ही मंगवाई थीं जिसकी गहन जांच की थी। जानकारी मिली है कि इस बार भी कई और अन्य फाइलों की जांच की जाएगी। इस बार की जांच अंतिम दौर की होगी। इसके बाद टीम फाइनल रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी जिस पर फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बीते 28 मार्च को पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के निदेशक रहे प्रोफेसर बीवी रमना रेड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रो. ब्रह्मजीत को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वहीं प्रो. विनोद मित्तल को रजिस्ट्रार बनाया गया था।



वीरवार को संस्थान में पहुंचेगी जांच समिति



एनआईटी में जांच के लिए आने वाली तीन सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) के अध्यक्ष और एआईसीटीई के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे करेंगे। अन्य सदस्यों में वीएनआईटी नागपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एम मदन गोपाल (आईएएस सेवानिवृत्त) और एमएएनआईटी भोपाल के निदेशक प्रो. केके शुक्ला शामिल हैं, जो वीरवार को संस्थान में पहुंचेंगे और दो दिन तक यहीं रुकेंगे।

कुरुक्षेत्र। सूना पड़ा एनआईटी परिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सूना पड़ा एनआईटी परिसर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed