सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agricultural scientists warn about the impact of rising temperatures on vegetables.

Kurukshetra News: बढ़ते तापमान का सब्जियों पर प्रभाव, कृषि वैज्ञानिक ने किया सचेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists warn about the impact of rising temperatures on vegetables.
कुरुक्षेत्र। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम परिवर्तन का असर तापमान वृद्धि के तौर पर देखा जा रहा है। सब्जी विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में बढ़ते तापमान का सब्जियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। तापमान में अचानक वृद्धि कई तरह की समस्याएं पैदा करती है। तापमान बढ़ने के कारण टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी फसलों में फूल जल्दी झड़ सकते हैं। इससे फलों का उत्पादन कम हो सकता है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि अधिक तापमान के कारण आलू के कंदों का आकार छोटा रह सकता है। फसलें अपनी सामान्य अवधि से पहले ही पकने लगती हैं जिससे उपज कम और फल छोटे रह जाते हैं। फूलगोभी और बंदगोभी की गुणवत्ता खराब हो सकती है। वे समय से पहले ही फूल छोड़ सकती हैं। गर्म मौसम के कारण एफिड्स और अन्य रस चूसक कीड़ों का संक्रमण तेजी से बढ़ता है। यदि कद्दू वर्गीय सब्जियों (बेल वाली सब्जियां) की रोपाई देर से की है तो तेज गर्मी के कारण छोटी पौध जल सकती है। सब्जी उत्पादकों को सलाह देते हुए कहा कि फरवरी के अंत में मिट्टी की नमी तेजी से कम होती है। इसलिए सब्जियों में हल्की लेकिन नियमित सिंचाई की आवश्यकता है। जमीन की नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का उपयोग करें। रस चूसक कीटों की जांच करते रहें और आवश्यकतानुसार जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed