सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers are urged not to come to the grain market with their crops from 27th to 2nd.

Kurukshetra News: किसानों को 27 से 2 तक फसल लेकर अनाज मंडी में न आने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers are urged not to come to the grain market with their crops from 27th to 2nd.
लाडवा। अनाजमंडी में आढ़तियों तथा किसानों से बातचीत करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ गणेश दत्त। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी की विकसित किसान विकसित हरियाणा की सोच के तहत कृषि विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसानों की फसल, मिट्टी और पानी की जांच की जाएगी। किसानों को उन्नत बीजों के बारे में बताकर पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए जाएंगे। मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि मेले में किसानों को रोग ग्रस्त फसलों के कारण और निवारण के बारे में भी बताया जाएगा।
Trending Videos

डॉ. दत्त ने मंगलवार को लाडवा अनाज मंडी में जाकर आढ़तियों और किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को सूचित किया। वे अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिक्र हुआ कि आगामी 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन अनाज मंडी में किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह किसान मेले का लाभ उठाएं। फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा क्षेत्र के सभी किसानों से अपील में कहा कि वह मेले के दौरान असुविधा से बचने के लिए 27 फरवरी से 2 मार्च तक फसलों को लेकर अनाज मंडी में न आएं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से अनाज मंडी लाडवा में 28 फरवरी, 1 मार्च को कृषि विकास मेला राज्य स्तर पर आयोजित करने जा रही है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार, मंडी के प्रधान राजीव आर्य, अंकित सिंगल, विनोद शर्मा और अनाज मंडी के सभी आढ़ती व किसान मौजूद रहे।

लाडवा। अनाजमंडी में आढ़तियों तथा किसानों से बातचीत करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ गणेश दत्त।

लाडवा। अनाजमंडी में आढ़तियों तथा किसानों से बातचीत करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ गणेश दत्त। - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed