सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Allegations of fraud in the cooperative society, villagers protest at the Mini Secretariat

Kurukshetra News: सहकारी समिति में धांधली का आरोप, ग्रामीणों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the cooperative society, villagers protest at the Mini Secretariat
कुरुक्षेत्र। सीटीएम से मांग को लेकर बात करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कुरुक्षेत्र। दी बारना बहुउद्देशीय सहकारी समिति में धांधली के आरोप लगाते हुए गांव के सैंकड़ों लोगों ने लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सोसाईटी में अवैध रूप से लगे कर्मचारियों को दिए गए वेतन को सोसाईटी फंड में जमा करवाने व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ग्रामीणों की शिकायत लेने के लिए नगराधीश आशीष कुमार पहुंचे तो ग्रामीणों ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को अपनी शिकायत देने की बात कही। सीटीएम ने समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मिलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने मांग की कि अवैध रूप से लगाए कर्मचारियों को दिया वेतन ब्याज समेत सोसाईटी फंड में जमा करवाया जाए व दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सदस्य रामचंद्र ने बताया कि समिति के सेल्समैन महिंद्र पाल द्वारा लगातार समिति में गडबड़ी की जा रही है।
बिना ग्रामीणों की सहमति से आम सभा की बैठक दिखाकर 9 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। ग्रामीणों के रोष के बाद विभाग द्वारा की गई जांच में नियुक्तियां अवैध पाई गई और सभी 9 कर्मचारियों को हटा दिया गया था लेकिन अभी तक न तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और न ही वेतन ब्याज समेत सोसाईटी फंड में जमा करवाया गया है। वहीं टेकचंद ने कहा कि उपायुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कुरुक्षेत्र। सीटीएम से मांग को लेकर बात करते ग्रामीण। संवाद

कुरुक्षेत्र। सीटीएम से मांग को लेकर बात करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed