{"_id":"6ad1d5506d225b82f301cf02","slug":"assault-on-a-professor-at-kurukshetra-university-young-women-hit-by-a-car-administration-files-an-fir-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट: युवतियों को कार से मारी टक्कर, प्रशासन ने दर्ज करवाई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट: युवतियों को कार से मारी टक्कर, प्रशासन ने दर्ज करवाई एफआईआर
Fri, 16 Oct 2026 01:12 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:12 PM IST
सार
करीब 120 छात्राओं ने कुलपति को ईमेल भेजकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। छात्राओं ने बाहरी युवकों पर पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणियां करने और रास्ता रोकने जैसे आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के साथ मारपीट और युवतियों को कार से टक्कर मारने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। 14 अक्टूबर को हुई घटना में आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति ने पहले अपनी स्कॉर्पियो कार से युवती को टक्कर मारी। इसके बाद रास्ते में विरोध करने पर लॉ विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में केयू प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट और आरके स्टीकर वाले वाहनों की एंट्री पर सख्ती
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट और आरके स्टीकर वाले वाहनों को परिसर में प्रवेश नहीं देने की सख्ती की गई। सुरक्षा कर्मियों की ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहले भी उठे थे सवाल
इससे पहले करीब 120 छात्राओं ने कुलपति को ईमेल भेजकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। छात्राओं ने बाहरी युवकों पर पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणियां करने और रास्ता रोकने जैसे आरोप लगाए थे। उस समय विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने और मामले की जांच किए जाने की बात कही थी। साथ ही परिसर में सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की जानकारी दी थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में है।
विज्ञापन