सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AYUSH University reviews preparations for Yoga Day, emphasizes protocol

Kurukshetra News: आयुष विवि में योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा, प्रोटोकॉल पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
AYUSH University reviews preparations for Yoga Day, emphasizes protocol
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने की। उन्होंने योग विभाग की प्रोफेसर शीलत सिंगला से प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।

कुलपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन विरासत बताया, जिसे पूरी दुनिया अपना रही है। कुलपति ने योग प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल में कोई चूक न हो, इसके लिए अभी से नियमित रिहर्सल शुरू की जाए। योग केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हरित वातावरण को बेहतर बनाने और पौधों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। कुलसचिव कृष्ण कांत गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed