{"_id":"6a287322cd2fbec66b028ac5","slug":"meeri-piri-hospital-medical-institute-doctors-returned-to-duty-after-haryana-committee-president-jagdish-jhinda-gave-assurance-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156149-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरी-पीरी अस्पताल मेडिकल संस्थान : हरियाणा कमेटी प्रधान जगदीश झींडा ने दिया भरोसा तो ड्यूटी पर लौटे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरी-पीरी अस्पताल मेडिकल संस्थान : हरियाणा कमेटी प्रधान जगदीश झींडा ने दिया भरोसा तो ड्यूटी पर लौटे चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहाबाद। मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल संस्थान में वेतन भुगतान को लेकर बने संकट के बीच मंगलवार को कुछ राहत दिखाई दी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा के आश्वासन के बाद अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और चिकित्सक और स्टाफ सदस्य वापस अपनी ड्यूटी पर लौट आए।
इससे अस्पताल की ओपीडी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर सामान्य होने लगी। पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण सोमवार को 38 चिकित्सकों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया था, जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई थीं। वहीं प्रशासनिक, पैरामेडिकल और अन्य कर्मचारियों ने भी वेतन भुगतान न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी थी।
मंगलवार को जगदीश सिंह झींडा ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक की और भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस संस्थान का संचालन और जिम्मेदारी एचएसजीएमसी ही संभालेगी तथा कर्मचारियों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी। आगामी 16 जून को कुरुक्षेत्र स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में एचएसजीएमसी की जनरल हाउस बैठक की जाएगी, इसमें मीरी-पीरी संस्थान के संचालन, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि बैठक के बाद सभी लंबित वेतन जारी कर दिए जाएंगे और भविष्य में भी किसी कर्मचारी को वेतन अथवा अन्य सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
झींडा ने स्पष्ट किया कि एचएसजीएमसी के पास बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्थान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए जनरल हाउस की स्वीकृति आवश्यक है, जिसके बाद सभी लंबित मामलों का समाधान कर दिया जाएगा। अब सभी की निगाहें 16 जून को होने वाले जनरल हाउस बैठक पर टिकी गई है।