सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drug-free campaign, police spread awareness in cities and villages

Kurukshetra News: नशामुक्त अभियान, पुलिस ने शहर व गांवों में फैलाई जागरूकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drug-free campaign, police spread awareness in cities and villages
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत जिले को नशामुक्त बनाने का अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। पुलिस दोहरी रणनीति अपना रही है। एक ओर नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। निरीक्षक कुलबीर कौर के नेतृत्व में टीम ने कुरुक्षेत्र शहर और झांसा के कई गांवों में लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए नशे को समाज व परिवार के लिए घातक बताया। युवाओं को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कुलबीर कौर ने लोगों से नशे से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed