सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Demand for the arrest of Renu Bhatia in Kurukshetra

Haryana: रेनू भाटिया को गिरफ्तार करने की मांग, कुरुक्षेत्र में थाने पहुंचा नर्सिंग स्टाफ; जमकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि रेनू भाटिया की टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग समुदाय को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि बिना जांच के नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए।

Demand for the arrest of Renu Bhatia in Kurukshetra
नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एलएनजेपी नागरिक अस्पताल प्रकरण को लेकर हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुरुक्षेत्र जिले की नर्सिंग स्टाफ आदर्श थान पहुंची और रेनू भाटिया के खिलाफ शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।





नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि रेनू भाटिया की टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग समुदाय को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि बिना जांच के नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे प्रदेशभर की नर्सें आहत हैं। नर्सिंग स्टाफ ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे और उन्होंने अपने विरोध को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एलएनजेपी अस्पताल मामले में दिए गए बयानों को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंग संगठनों ने विरोध जताया था। पिछले दिनों पेन डाउन हड़ताल भी की गई थी। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और नर्सिंग संगठन रेनू भाटिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेज अपना त्यागपत्र सौंपा और उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

ये था मामला
कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद रेनू भाटिया रविवार को जांच के लिए अस्पताल पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमओ और पीएमओ को फटकार लगाई थी। वहीं, नर्सिंग स्टाफ को कहा था कि क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह किसी डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है। यदि वह आपकी बेटी होती तो क्या तब भी आपका यही रवैया रहता। उनके इसी बयान को लेकर नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed