Haryana: सपना चौधरी ने पति वीर साहू के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, द्वारका कोर्ट पहुंचीं
सपना चौधरी और वीर साहू ने कुछ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वीर साहू खुद भी हरियाणा के एक जाने-माने गायक, अभिनेता और लेखक हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ खुशहाल तस्वीरें साझा करते देखा जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी गायिका, डांसर और 'बिग बॉस' फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
अपनी दी गई शिकायत में सपना चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके पति वीर साहू ने उनके साथ कई बार शारीरिक रूप से मारपीट की है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। कहना है कि उनके पति ने न केवल घर की चारदीवारी के भीतर, बल्कि कई बार सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जमकर हंगामा काटा, जिससे उनकी छवि को भी ठेस पहुंची है।
प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका
सपना चौधरी और वीर साहू ने कुछ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वीर साहू खुद भी हरियाणा के एक जाने-माने गायक, अभिनेता और लेखक हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ खुशहाल तस्वीरें साझा करते देखा जाता था।
द्वारका कोर्ट ने सपना चौधरी को दी अंतरिम सुरक्षा, पति पर लगा प्रतिबंध
द्वारका कोर्ट ने मंगलवार को गायिका और अभिनेत्री सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत दायर मामले में अंतरिम राहत प्रदान की है। अदालत ने उनके पति को अगली सुनवाई तक उनसे संपर्क करने या उनके पास पहुंचने से रोक दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत ने सपना चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। सपना ने अपनी वकील प्रीति सिंह के माध्यम से याचिका दायर कर अपनी फिल्म की आगामी रिलीज को देखते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका जताई थी।
अदालत के आदेश में कहा गया है, प्रतिवादी (सपना चौधरी के पति) को अगली सुनवाई की तारीख तक याचिकाकर्ता के पास किसी भी तरह से पहुंचने से रोका जाता है। प्रतिवादी याचिकाकर्ता से किसी भी तरीके से संपर्क नहीं करेगा, उनके निवास स्थान या कार्यस्थल पर नहीं जाएगा और न ही घरेलू हिंसा का कोई कृत्य करेगा। सपना चौधरी की याचिका में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और फिल्म की रिलीज से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता दी गई थी।