सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   BJP leader shoves elderly tribal man to the ground during a land dispute and verbally abuses officials in Balo

Balod: जमीन विवाद में भाजपा नेता ने बुजुर्ग आदिवासी को धक्का देकर जमीन पर गिराया, अफसरों को दी गाली; FIR दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 03:01 PM IST
BJP leader shoves elderly tribal man to the ground during a land dispute and verbally abuses officials in Balo
सत्ता की हनक और रसूख के नशे में चूर एक भाजपा नेता की गुंडागर्दी का लाइव वीडियो सामने आया है। दल्लीराजहरा में सिनेमा हॉल के सामने हुए जमीन विवाद में बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि नेता ने न सिर्फ एक बुजुर्ग आदिवासी होटल कर्मचारी को बेरहमी से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, बल्कि मौके पर मौजूद महिलाओं के सामने अभद्र गाली-गलौज भी की। यहीं नहीं, जांच करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बदतमीजी की।

इस हाईप्रोफाइल ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाजपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

वीडियो में कैद हुई दबंगई
मिली जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा के एक सिनेमा हॉल के सामने लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर गोविंद वाधवानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वहां मौजूद एक होटल के बुजुर्ग आदिवासी कर्मचारी पर भाजपा नेता ने अचानक हाथ चला दिया और उसे जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घटना के दौरान वहां एक आदिवासी युवती भी खड़ी थी, जिसके सामने ही नेताजी लगातार अभद्र गालियां दे रहे थे। मामले की शिकायत होटल मालिक, पीड़ित कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई थी।

पुराना 'ट्रैक रिकॉर्ड': पहले भी पुलिस से उलझ चुके हैं नेताजी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोविंद वाधवानी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले तत्कालीन डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान भी इन्होंने अपनी धौंस दिखाते हुए एक पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के गिरेबां पर हाथ डाला था। उस वक्त पुलिसिया खातिरदारी के बाद नेताजी को अस्पताल के चक्कर काटने पड़े थे। अब एक बार फिर सत्ता के रसूख में उन्होंने कानून को हाथ में लिया है।

अधिकारियों से बदसलूकी के बाद पुलिस सख्त
घटना की सूचना पर जब प्रशासनिक टीम और अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे, तो आरोपी नेता ने उनके साथ भी बदतमीजी और गाली-गलौज की। अधिकारियों के साथ अभद्रता के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

जमीन विवाद से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम के बाद तीन अलग-अलग पक्षों द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोविंद वाधवानी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - विकास पाटले, नगर पुलिस अधीक्षक , दल्लीराजहरा
 
राजहरा में नेता की दबंगई
राजहरा में नेता की दबंगई- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गाजीपुर में जमीन विवाद में मारपीट, झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

10 Jun 2026

VIDEO: उड़ रही धूल के विरोध में दुकानदारों का धरना, चक्का जाम की चेतावनी

10 Jun 2026

VIDEO: आरक्षण में अनियमितता का आरोप, सपा ने जारी की पुस्तिका

10 Jun 2026

अमेठी में ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, 12 केंद्रों पर अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

10 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा में दोनों पाली में 7315 ने परीक्षा दी तो 2285 ने बनाई दूरी

10 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

10 Jun 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

10 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: नुक्कड़ नाटक से समझाया रेलवे समपार फाटक पार करने के नियम

10 Jun 2026

आंधी-बारिश से गोहाना में नुकसान, बिजली के पोल और पेड़ टूटे

10 Jun 2026

औरैया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल; अनुज हत्याकांड का आरोपी टिल्लू गिरफ्तार

10 Jun 2026

Jabalpur News: इंदौर से आए व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश, दोस्त ने ही कराई थी वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार

10 Jun 2026

Damoh News: 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मोटर निकालते वक्त हुआ हादसा

10 Jun 2026

Ujjain News: भांग से हुआ शृंगार, सूर्य-चन्द्र-डमरू-त्रिशूल से सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने और इलायची की माला

10 Jun 2026

बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

10 Jun 2026

कानपुर: निराला नगर में टूटी पाइप लाइन, सड़कों पर बह रहा पानी

10 Jun 2026

Haridwar: परिवहन विभाग व पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी

09 Jun 2026

Vikasnagar: शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

09 Jun 2026

Dehradun: बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर घायल अवस्था में मिला हिरन

09 Jun 2026

अतरौली में ई-ऑफिस के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना

09 Jun 2026

Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर

09 Jun 2026

संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

09 Jun 2026

VIDEO: घंटों देरी से चली ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

09 Jun 2026

VIDEO: बसों में भीड़ और अव्यवस्थाओं से परीक्षार्थी परेशान, रोडवेज के दावों की खुली पोल

09 Jun 2026

VIDEO: अधूरी तैयारियों के बीच कीठम मालगोदाम शुरू

09 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बदला माैसम, आंधी के साथ जमकर हुई बारिश; कार पर गिरा होर्डिंग

09 Jun 2026

डिवाइडर नहीं अवैध ब्रेकर बना राहुल की मौत की वजह, CCTV से खुलासा

09 Jun 2026

शुक्लागंज: एचटी केबल की कराई गार्डिंग, दो गांवों की बिजली गुल

09 Jun 2026

पटियाला में नहर से मिला आठ साल के बच्चे का शव

09 Jun 2026

शुक्लागंज: सेतु निगम ने 22 भवन स्वामियों को दिया मुआवजे का चेक

09 Jun 2026

कान्हा गोशाला में गोवंशों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं

09 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed