{"_id":"6a064394aa50701dfc057724","slug":"bhiwani-won-the-match-with-virats-century-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154853-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विराट के शतक से भिवानी ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विराट के शतक से भिवानी ने जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 15 May 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भिवानी और कुरुक्षेत्र के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भिवानी की टीम ने विराट के शानदार शतक की बदौलत जीत दर्ज की। ये प्रतियोगिता भिवानी के स्टेडियम में आयोजित की गई थी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भिवानी की टीम ने कुरुक्षेत्र को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से एमी शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 71 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और सात चौके लगाए। वहीं रिंकल ने 29 गेंदों पर 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रिंकल ने अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए।
भिवानी की ओर से भानू प्रताप सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिवानी की टीम ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो विराट रहे, जिन्होंने 60 गेंदों पर 105 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और 11 चौके जड़े। वहीं जगदीश ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।
कुरुक्षेत्र की ओर से यमुनानगर के कार्तिक ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर चुना गया। वहीं शानदार शतक लगाने वाले विराट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Trending Videos