सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The devotees were overwhelmed by the hymn Bihari Mere Rang Rasiya.

Kurukshetra News: बिहारी मेरे रंग रसिया भजन पर भाव-विभाेर हुए श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 15 May 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
The devotees were overwhelmed by the hymn Bihari Mere Rang Rasiya.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला में स्वामी ज्ञाननंद की ओर से 15 मई को गाय गोपाल और हनुमान जी की मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा। वीरवार को इनकी विशेष पूजा की गई। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भक्तिमय भावनाओं से सराबोर रहा।
Trending Videos

श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता के महासचिव अशोक अरोड़ा ने बताया कि वीरवार को नए बस अड्डे पर स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया। इसी तरह 15 मई को भी पुराने बस अड्डे पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुबह 11 बजे सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन एवं जरूरतमंदों की सेवा में फल वितरण कार्य चलेगा। श्री राधा रमण उत्सव के अंतर्गत सेवा और सद्भावना के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में राजेंद्र चोपड़ा द्वारा प्रस्तुत साड्डियां तेरे नाल बहारां, विकास द्वारा बिहारी मेरे रंग रसिया, जय भगवान द्वारा भजन तथा गोशाला प्रधान सुनील वत्स द्वारा प्रस्तुत गौ माता की कृपा से सबका काम हो रहा है सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन संध्या में समिति की ओर से रमाकांत शर्मा, धर्मपाल शर्मा, धीरज वालिया, अशोक, दीपक अहूजा, राजीव गाबा, सुरेंद्र, तरुण, नवीन सहित कई श्रद्धालुओं ने सेवा की। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल को भव्य भजन संध्या में भाजपा के संजीव सीकरी अपनी धर्मपत्नी एकता सहित पहुंचे। वहीं गोशाला प्रधान सुनील वत्स एवं धर्मपत्नी सविता, मंगतराम जिंदल-धर्मपत्नी, हंसराज सिंगला-धर्मपत्नी, पवन भारद्वाज-धर्मपत्नी किरण, विजय बवेजा-धर्मपत्नी तथा रवि शर्मा एवं धर्मपत्नी ऋतु ने भी सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed