सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Centre takes strict action after four suicides, Education Ministry team reaches NIT

Kurukshetra News: चार आत्महत्याओं के बाद केंद्र सख्त, शिक्षा मंत्रालय की टीम एनआईटी पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Centre takes strict action after four suicides, Education Ministry team reaches NIT
कुरुक्षेत्र। छात्रों को लेने पहुंचे अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में भी खलबली मच गई है। मंत्रालय ने लगातार हुई घटनाओं के संबंध में जांच शुरू कर दी है, जिसके लिए रविवार देर रात को मंत्रालय की उपनिदेशक स्तर के दो अधिकारियों की टीम न केवल संस्थान पहुंच गई बल्कि गहन जांच पड़ताल भी शुरू कर दी। टीम सोमवार को पूरा दिन संस्थान के कौने-कौने को खंगालने के साथ हर पहलू की पड़ताल में जुटी रही।
Trending Videos




रात को ही छात्रावास में पहुंचकर वहां दी जा रही सुविधाओं को परखा तो वहां मिले कुछ छात्र-छात्राओं से भी पूरे हालात पर चर्चा की, जिसके बाद टीम ने निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ विस्तार से हालात को समझा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षकों से भी पूरे घटनाक्रम व इसके लिए बने हालात पर जानकारी ली तो वहीं संस्थान के गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ भी विस्तार से चर्चा की। मंत्रालय की टीम ने छात्रों द्वारा आत्महत्या के उठाए कदमों से पहले के बने हालात और वर्तमान परिस्थिति को भी समझा। टीम देर शाम तक एक-एक पहलु पर पड़ताल करती रही। बताया जा रहा है कि टीम की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री को रिपोर्ट सौंपी जानी है, जिसके बाद कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






तीन दिन से बीओजी चेयरपर्सन संस्थान में डटी



संस्थान के बोर्ड ऑफ गर्वनर्स की चेयरपर्सन डॉ तेजस्विनी अन्नंत कुमार इन घटना के चलते दूसरी बार एनआईटी पहुंची हुई है। वह पिछले तीन दिन से पूरे हालात को परखने के लिए डटी है। सोमवार शाम तक भी वे न केवल वर्तमान हालात पर संस्थान के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों व शिक्षकों के साथ मंथन करती रही बल्कि जल्द बेहतर हालात बने और संस्थान फिर से पहले की तरह चलने लगे, इस पर भी चिंतन किया जाता रहा। पहले बनाई गई दो कमेटियों की रिपोर्ट ली गई तो वहीं आगे भी उनके निर्देशन में छह सदस्यीय सहयोग टीम का गठन किया गया। यह टीम भी न केवल विभागाध्यक्षों व शिक्षकों बल्कि गैर शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ थी मंथन व चिंतन करेगी, जिसके बाद रिपोर्ट भी तैयार कर निदेशक को सौंपी जाएगी।



अभिभावको से भी किया जाएगा संवाद : प्रो ब्रह्मजीत



एनआईटी में मीटिंग कर रही बीओजी की चेयरपर्सन और अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार संभाल रहे ब्रह्मजीत ने बताया कि हम बच्चों से संवाद के अलावा, अब उनके माता-पिता से भी संवाद करेंगे इसके लिए मीटिंग में बातचीत हुई है। जैसे ही संस्थान के हालात सामान्य हो जाएंगें तभी एक नए माहौल में बच्चों के साथ नया संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं अब एनआईटी प्रशासन अभिभावकों के भी संपर्क में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed