सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   married woman ended her life by hanging herself in a PG accommodation In Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में महिला ने लगाया फंदा: 3 साल पहले की थी लव मैरिज, विवाद के चलते एक माह से PG में रह रही थी देवी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 21 Apr 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

मृतका देवी का अपने पति विक्रम के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी घरेलू कलह के कारण वह करीब एक महीने से अपने घर से दूर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में रह रही थी।

married woman ended her life by hanging herself in a PG accommodation In Kurukshetra
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तीन साल पहले ही लव मैरिज करने वाले युवक-युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब 26 वर्षीय पति विक्रम ने तीन दिन पहले करनाल के गांव चौपड़ी में तो करीब 21 वर्षीय पत्नी देवी ने सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में फंदा लगा लिया। दोनों की मौत के साथ ही लव स्टोरी का भी अंत हो गया। इसके पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

Trending Videos


सोमवार रात करीब नौ बजे सेक्टर 13 स्थित पीजी के जब एककमरे में कोई हरकत नहीं दिखाई दी और कमरा अंदर से बंद था तो कुछ आशंका हुई। आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने खिड़की से देखा तो देवी फंदे पर लटकी थी। तत्काल सूचना पीजी संचालक व पुलिस को दी। पुलिस ने देवी के शव को फंदे से उतारा, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवी मूल रूप से जींद के नंदगढ़ गांव की रहने वाली है और उसने तीन साल पहले तरावड़ी के विक्रम से लव मैरिज की थी। वहीं पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। किसी बात के चलते दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया और देवी उसे छोड़कर करीब एक माह पहले कुरुक्षेत्र पीजी में रहने लगी थी, जहां उसने बताया था कि वह नौकरी की तलाश कर रही है।

पत्नी के जाने के बाद विक्रम गांव चौपड़ी में नानी के पास पहुंच गया, जहां वह एक मकाने में किराए पर रहने लगा। कईं दिन तक कमरा नहीं खुला और बदबू आने लगी तो शक हुआ। कमरा खोला तो विक्रम फंदे पर लटका था। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार का कहना है कि मामल की जांच की जा रही है। देवी के माता-पिता को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed