{"_id":"69825b8aa1e91414160a41a9","slug":"devotees-danced-to-shiva-hymns-welcomed-the-prabhat-pheri-with-flower-showers-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149562-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु, प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु, प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजकों को शिवलिंग का स्वरूप भेंट कर सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। प्राचीन श्री शिव मंदिर की ओर से श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में सोमवार की प्रभातफेरी जय श्री महाकाल सेवा मंडल की ओर से गोलोकवासी राजू कोहली चौक पर आयोजित की गई। प्रभातफेरी प्रातः मंदिर परिसर से चलकर आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां जय श्री महाकाल सेवा मंडल के सदस्यों ने प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।
प्राचीन श्री शिव मंदिर के विद्वान पंडित महावीर शर्मा ने कोहली परिवार, आनंद परिवार, अरोड़ा परिवार, शर्मा परिवार, भांबरी परिवार, सलूजा परिवार, मेहरा परिवार और कामरा परिवार से विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाने के बाद भजनों की शुरुआत अजय मोंगा की ओर से ‘ओम नमः शिवाय’ के माला जाप और गणपति वंदना से हुई।
इसके बाद भजन गायक प्रवीण मेहता, पुलकित, मोहित, सुगम पिपलानी, मीरा अरोड़ा, अंकुश गोयल, गौरव ठुकराल, निक्स मेहंदीरत्ता, प्रदीप करावा, अनीता शर्मा, अवशिष शर्मा, शर्मा, गुलशन मयूर और सागर कोहली ने भगवान आशुतोष की महिमा का गुणगान किया।
आरती से पूर्व मंदिर सभा की ओर से प्रभातफेरी के आयोजकों को विधायक रामकरण काला, हरीश कवात्तरा, जगमोहन मंनचंदा, संजीव भसीन और विजय शर्मा ने भगवान शिव के स्वयंभू शिवलिंग का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। प्रभातफेरी का समापन मयंक तुली, अंकुश धवन और पुनीत चड्ढा की ओर से गाई गई भगवान शिव की आरती के साथ हुआ। मंच संचालन का कार्य मंदिर सभा के प्रधान अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा ने किया।
इस मौके पर ईशा सचदेवा, विजय कलसी, शुभम साहनी, गुल्लू वर्मा, रवि सैनी, रिंकू रामनगर, रिंकू मखीजा, कपिल जुनेजा, रविंद्र कश्यप और जितेंद्र वाधवा सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos

शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजकों को शिवलिंग का स्वरूप भेंट कर सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति- फोटो : स्वयं