फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Draft voter list of the district released, 1.06 lakh names removed

Kurukshetra News: जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.06 लाख नाम हटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Draft voter list of the district released, 1.06 lakh names removed
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। अब जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है या जिनके नाम को लेकर आपत्ति है, उन्हें 30 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 6 लाख 77 हजार 498 मतदाता शामिल किए गए हैं। पुनरीक्षण के दौरान 1 लाख 6 हजार 333 नाम हटाए गए, जिनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ स्तर पर दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिन पात्र लोगों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी 810 मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात किए गए हैं। जिन मतदाताओं के विवरण में विसंगति मिली है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा नए मतदाता बनाने के लिए कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

जिले की मतदाता सूची एक नजर में
-ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी : 31 जुलाई
-दावे व आपत्तियां : 31 जुलाई से 30 अगस्त
-निपटारा : 28 सितंबर तक
-अंतिम मतदाता सूची : 3 अक्तूबर
-ड्राफ्ट सूची में कुल मतदाता : 6,77,498
हटाए गए नाम : 1,06,333
मृत : 27,708
अनुपस्थित : 32,299
स्थायी रूप से शिफ्ट : 37,986
पहले से दर्ज : 5,869
अन्य कारण : 2,471
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed