सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly man dies in collision between two motorcycles

Kurukshetra News: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in collision between two motorcycles
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा क्षेत्र में गुहला-चीका रोड पर चर्च के पास सड़क पार करने की कोशिश में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे में टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को भी गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान गुमथला गढ़ू गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।
Trending Videos

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भतीजे सुरजीत ने बताया कि वे अपनी टैक्सी लेकर मोरथली गांव की ओर जा रहे थे। गुहला-चीका रोड पर चर्च के पास पहुंचते ही, उन्होंने देखा कि पिहोवा की ओर से एक मोटरसाइकिल गलत दिशा से सड़क किनारे आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने अचानक मोटरसाइकिल ने बाईं ओर मोड़ लिया और सड़क पार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक उसी समय मोरथली की ओर से राजकुमार की मोटरसाइकिल आ रही थी। दोनों मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुरजीत सिंह ने तुरंत अपनी टैक्सी रोकी और घायलों की मदद की।
लोगों की सहायता से तीनों को एंबुलेंस से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार की हालत देखते ही उसे रेफर करने की सलाह दी। परिवार वाले उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed