फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees will go on strike again from 5th

Kurukshetra News: पांच से फिर धरने पर बैठेंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Employees will go on strike again from 5th
शाहाबाद। पत्र दिखाने के साथ जानकारी देते संघर्ष समिति के सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में चार माह के बकाया वेतन को लेकर विवाद जारी है। संस्थान के 362 कर्मचारी और चिकित्सक पांच अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर उतरेंगे।
विज्ञापन

मीरी-पीरी कर्मचारी संघर्ष समिति ने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को बकाया वेतन जारी करने हेतु पत्र लिखा है। समिति के मुख्य सलाहकार डॉ. विपिन भाटिया, डॉ. अरविन्द टिक्को, डॉ. जीबी सिंह, अध्यक्ष प्रितपाल सिंह और सचिव तरसेम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के परिवार गंभीर आर्थिक संकट में हैं।
विज्ञापन

27 जुलाई को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने जून माह का वेतन जारी करने का आश्वासन दिया था। इस भरोसे पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर नियमित कार्य शुरू किया था। अब न्यायालय के आदेश से संस्थान का प्रबंधन पुनः एसजीपीसी एवं ट्रस्ट के अधीन है। संघर्ष समिति ने चार माह का लंबित वेतन ब्याज सहित तत्काल जारी करने और भविष्य में नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। लिखित निर्णय न मिलने पर पांच अगस्त को एसजीपीसी सिख मिशन कुरुक्षेत्र कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना होगा। अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद कर जीटी रोड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed