फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   FIR registered against restaurant owner and manager for providing a room to a minor female student.

Kurukshetra News: नाबालिग छात्रा को कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर पर प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against restaurant owner and manager for providing a room to a minor female student.
लाडवा। नाबालिग छात्रा को कमरा उपलब्ध करवाने के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

बाबैन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडवा क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में एक नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ पहुंची है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब रेस्टोरेंट के रिकॉर्ड, कमरा बुकिंग रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मामले में ये भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है और इससे पहले भी इस तरह की कोई गतिविधि हुई थी या नहीं। स्थानीय स्तर पर संबंधित रेस्टोरेंट को लेकर पहले भी चर्चाएं होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बाबैन थाना प्रभारी बलवीर दत्त ने कहा कि उनके थाने में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला तो दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed