फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   FIRs registered at four police outposts regarding the vandalism of LED screens.

Kurukshetra News: एलईडी स्क्रीन तोड़फोड़ के मामले में चार चौकियों में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered at four police outposts regarding the vandalism of LED screens.
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत संदेश और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े प्रसारण के दौरान शहर की नौ एलईडी स्क्रीन तोड़ने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर हुई तोड़फोड़ को लेकर थर्ड गेट, सेक्टर-5 व सेक्टर-7 और सुभाष मंडी पुलिस चौकी में शिकायतें दी गई हैं। शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए थानों और चौकियों की टीमों के साथ सीआईए-वन और सीआईए-टू की टीमों को भी जांच में लगाया है। टीमें घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले कितने लोग थे और किन रास्तों से होकर मौके तक पहुंचे।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि बुधवार रात शहर में लगी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन और हाइड्रोजन ट्रेन से संबंधित संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच तीन स्पलेंडर मोटरसाइकिल नकाबपोश शरारती तत्वों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर स्क्रीन पर ईंट-पत्थर और सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक फेंके। इससे स्क्रीन के मॉड्यूल और बिजली आपूर्ति सिस्टम को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे विश्वकांत शर्मा के अनुसार एलईडी स्क्रीन बीओटी (बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) परियोजना के तहत लगाई गई थी। इस परियोजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आई थी। कंपनी के साथ 10 वर्ष का अनुबंध है और पिछले कई वर्षों से इनका संचालन किया जा रहा था। इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है।

बॉक्स
सड़क चौड़ीकरण के बाद 2023 में दोबारा बनाए गए थे बस क्यू शेल्टर
शहर में ये एलईडी स्क्रीन पिपली थर्ड गेट मार्ग पर बने बस क्यू शेल्टरों पर लगी हुई हैं। इन बस क्यू शेल्टरों को इस मार्ग को चौड़ाकरण के बाद वर्ष 2023 में दोबारा तैयार किए गए था। इस बार इन पर बस क्यू शेल्टर में यात्रियों की सुविधा और सूचना प्रसारण के उद्देश्य से एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। संबंधित कार्य का ठेका वर्ष 2020 से ठेकेदार के पास है।

बॉक्स
छह एलईडी स्क्रीन हुई ठीक, तीन की मरम्मत जारी
प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे विश्वकांत शर्मा ने बताया कि तोडफ़ोड़ में क्षतिग्रस्त हुई नौ एलईडी स्क्रीन में से छह को दुरुस्त कर दिया गया है। वहीं तीन स्क्रीन को अधिक नुकसान पहुंचने के कारण उनकी मरम्मत का काम जारी है। तकनीकी टीम खराब हुए मॉड्यूल और अन्य उपकरणों को बदलने में जुटी है।



बॉक्स
शिकायत दर्ज कर जांच में टीमें जुटी हुई है : महेश कुमार
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि उनके पास पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करने की अनुशंसा आई थी। इसके बाद अन्य क्षेत्र की चौकियों में भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। सारी टीमें अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही इन आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed