सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Free testing facility will be available at Community Health Center Ladwa

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में मिलेगी नि: शुल्क टेस्ट की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Free testing facility will be available at Community Health Center Ladwa
विज्ञापन
लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में अब नि: शुल्क टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा दो स्त्री रोग विशेषज्ञों और दो चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सरकारी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन, सेमी ऑटो एनालाइजर मशीन, जिससे रक्त से संबंधित सभी जांच लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन तथा अन्य ब्लड टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। विशेष रूप से शल्य प्रक्रिया से प्रसव की सुविधा भी मई 2025 में शुरू हो गई थी।
Trending Videos

अस्पताल में अब ब्लड स्टोरेज यूनिट भी उपलब्ध है। प्रति माह दूसरे शुक्रवार को विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ आकर संबंधित सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराते हैं। स्वास्थ्य केंद्र को 30 से 50 बेड में बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। गांव बरोट में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 28 फरवरी को किया जा चुका है। अब चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सा अधिकारी, फार्मेसी ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर इत्यादि की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। आसपास के 20 गांवों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed