{"_id":"69a750590fbf81513908890c","slug":"youth-spread-colors-in-dharmanagari-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-151052-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धर्मनगरी में युवाओं ने जमकर उड़ाया रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धर्मनगरी में युवाओं ने जमकर उड़ाया रंग-गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के काॅलेजों और संस्थानों में मंगलवार को जमकर रंग-गुलाल उठा। इस दाैरान छात्र-छात्राओं और शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई और एक दूसरे को शुभ कामनाएं दी। नए बस अड्डे पर आईटीआई के बच्चे घर जाने से पहले एक-दूसरे को रंग लगाते प्रसन्नचित्त दिखाई दिए।
वहीं बाजार में भी काफी भीड़ रही बाजारों में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे सामान की स्टॉल दुकानों के आगे सजी रही। होली प्रेमियों ने स्टॉल पर रखे गुलाल सिलेंडर, गुबारे, स्प्रे, सूखे गुलाल खरीदने में रुचि दिखाई। फैंसी कैप और सादी टोपियों ने भी राहगीरों का ध्यान खींचा। पिपली रोड पर स्टॉल संचालक दुकानदार महावीर ने बताया कि कन्हा की बाल्टी पिचकारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। वहीं शहर के स्कूल, कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एनआईटी, आईटीआई और बस अड्डों पर रंगोत्सव को अग्रिम तौर पर मनाने का सिलसिला मंगलवार को भी चलता रहा। संवाद
Trending Videos